Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

सुजानगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: भैंस चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, 3 भैंस व अवैध असलहा बरामद

सुजानगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: भैंस चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, 3 भैंस व अवैध असलहा बरामद

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर।  के सुजानगंज थाना क्षेत्र में भैंस चोरी की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 03 भैंस, एक तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस .315 बोर तथा एक महिंद्रा पिकअप वाहन बरामद किया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 28 फरवरी 2026 को ग्राम शिवरिहा निवासी श्रीमती रामरती देवी पत्नी स्व. राजमणि पाल ने थाना सुजानगंज में तहरीर देकर अवगत कराया कि 26 फरवरी 2026 की रात लगभग 1:27 बजे से 1:46 बजे के बीच उनकी दो भैंस तथा उसी गांव के दयाराम यादव की एक भैंस अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर ली गई।

इस संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 56/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान धारा 317(2), 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस, 3/25 आर्म्स एक्ट तथा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की बढ़ोतरी की गई।

गिरफ्तारी की कार्रवाई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के दिशा-निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी बदलापुर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सुजानगंज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार तड़के करीब 2:15 बजे कुन्दहाँ से पीपरी घाट जाने वाले मार्ग पर ग्राम बाल्हामऊ (नेवाजी का पूरा) स्थित एक खेत के पास दबिश देकर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान दीपक पाण्डेय उर्फ शेरू निवासी कुशमौल थाना सुजानगंज, पन्नालाल यादव निवासी शिवरिहा थाना सुजानगंज, लालमणि यादव निवासी गाड़ापुर थाना फत्तनपुर जनपद प्रतापगढ़, गुलफाम निवासी शिवगढ़ बिन्दागंज थाना दिलीपपुर जनपद प्रतापगढ़ तथा अकमल निवासी चन्देली थाना फत्तनपुर जनपद प्रतापगढ़ के रूप में हुई है।

पुलिस ने मौके से चोरी की गई तीनों भैंस, एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस तथा एक महिंद्रा पिकअप वाहन बरामद किया है।

आगे की करवाई

गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूर्ण कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!