
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
आजमगढ़। पुलिस कार्यालय आजमगढ़ में आयोजित जनसुनवाई के दौरान एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने आमजन की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में पंकज श्रीवास्तव एवं अनिल कुमार वर्मा भी मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।

एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मामलों की गंभीरता से जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।



