
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। जलालपुर और केराकत थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवारों ने घेराबंदी होने पर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी सोनल वर्मा के पैर में गोली लगी, जबकि अन्य चार आरोपियों को भी मौके से दबोच लिया गया पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 08 तमंचे, 01 देशी रिवॉल्वर, 03 जिंदा कारतूस, 01 मिस कारतूस, 01 खोखा कारतूस तथा 02 मोटरसाइकिल बरामद की हैं घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस एवं आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।




