Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

सई नदी में स्नान के दौरान युवक की डूबकर मौत

सई नदी में स्नान के दौरान युवक की डूबकर मौत

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर जलालपुर। थाना क्षेत्र के बीबनमऊ गांव में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। सई नदी में स्नान करते समय 28 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीबनमऊ निवासी नानक उर्फ अवनीश यादव (28 वर्ष) पुत्र शिवशंकर यादव बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे अपने तीन साथियों के साथ हनुमान मंदिर के पास सई नदी में स्नान करने गया था। बताया जा रहा है कि सभी युवक तैरकर नदी के उस पार गए थे। वापस लौटते समय नानक अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

साथियों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही जलालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद युवक का शव डूबने वाले स्थान से लगभग 200 मीटर दूर इजरी गांव की ओर बरामद किया गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

पुलिस मामले की आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!