जौनपुरयूपी

गोपी घाट पर गोमती आरती और दीपदान से जगमगाया तट, बच्चों ने दिया नदी संरक्षण का संदेश

गोपी घाट पर गोमती आरती और दीपदान से जगमगाया तट, बच्चों ने दिया नदी संरक्षण का संदेश

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। नमामि गंगे एवं जिला गंगा समिति के तत्वावधान में बुधवार को सामाजिक वानिकी वन प्रभाग की ओर से गोपी घाट पर गंगा उत्सव मनाया गया। इस दौरान गोमती आरती, दीपदान और दीपोत्सव के आयोजन से घाट दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। कार्यक्रम के माध्यम से नदी संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया गया उत्सव में छात्र-छात्राओं ने पेंटिंग और रंगोली के जरिए नदियों के महत्व, जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को प्रदर्शित किया। विद्यार्थियों की कलाकृतियों में नदियों को प्रदूषण मुक्त रखने और जल स्रोतों के संरक्षण का संदेश दिखाई दिया वन विभाग के एसडीओ हरिओम श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों की पेंटिंग और परियोजनाओं का अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों से उनके प्रोजेक्ट की जानकारी ली और उनकी रचनात्मकता की सराहना करते हुए जल एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा दी इस अवसर पर जिला गंगा समिति की डीपीओ सोनाली सिंह, वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!