Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
केराकतजौनपुरयूपी

कट्टा-कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, देर रात पुलिस की कार्रवाई

कट्टा-कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, देर रात पुलिस की कार्रवाई

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

केराकत (जौनपुर)।  क्षेत्र में अपराध पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीरमपुर गांव निवासी एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार युवक की पहचान फिरोज शेख (24) पुत्र महबूब के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार रविवार देर रात करीब एक बजे गश्त के दौरान संदिग्ध हालत में घूम रहे युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध तमंचा (.315 बोर), एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ।

पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इस कार्रवाई में अपराध निरीक्षक द्वारिकानाथ यादव, उपनिरीक्षक सच्चिदानंद, हेड कांस्टेबल विनोद यादव और कांस्टेबल संजय सिंह की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!