Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
चंदवकजौनपुरयूपी

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, खाद्यान्न व गृहस्थी का सामान जलकर खाक

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, खाद्यान्न व गृहस्थी का सामान जलकर खाक

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता

चंदवक / जौनपुर।  चंदवक थाना क्षेत्र के अइलिया गांव में सोमवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने एक गरीब परिवार की पूरी गृहस्थी को जलाकर राख कर दिया। गनीमत रही कि घटना के समय परिवार के लोग बाहर मौजूद थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, जितन वनवासी पुत्र नेहरू वनवासी के मड़हे में अचानक आग लग गई। आशंका जताई जा रही है कि पंखे के सॉकेट से निकली चिंगारी ने आग का रूप ले लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दो मड़हे पूरी तरह जलकर खाक हो गए।

आग की चपेट में आकर घर में रखा खाद्यान्न, कपड़े व अन्य गृहस्थी का सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने एकजुट होकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।

घटना की सूचना पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। लेखपाल नवनीत सिंह और ग्राम प्रधान विजय कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया।

पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है, ताकि वे दोबारा अपनी जिंदगी पटरी पर ला सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!