
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता
चन्दवक/जौनपुर । स्थानीय थाना क्षेत्र के रामदेवपुर ग्राम में आटे की चक्की चलाते समय एक अधेड़ व्यक्ति मशीन के पट्टे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय बेचन पुत्र स्वर्गीय हीरालाल अपने घर पर आटे की चक्की चलाकर जीविकोपार्जन करते थे। बुधवार सुबह वह रोज की तरह चक्की चला रहे थे, तभी अचानक उनका पैर मशीन के पट्टे में फंस गया। हादसा इतना गंभीर था कि उनका पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की मदद से घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया।
घटना के बाद गांव में चिंता का माहौल बना हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।




