Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

जनपद में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई ईद उल अजहा

प्रशासन और पुलिस की कड़ी निगरानी में सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाया गया पर्व

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता

जौनपुर।  जनपद में ईद उल अजहा (बकरीद) का पर्व गुरुवार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। पर्व के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया तथा जिले भर में सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. और पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने शहर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से मुलाकात कर उन्हें ईद उल अजहा की शुभकामनाएं भी दीं।
पर्व को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से पूरे जनपद को 7 सुपर जोन, 28 जोन और 156 सेक्टरों में विभाजित किया गया था। प्रत्येक क्षेत्र में सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, सुपर जोनल पुलिस अधिकारी, जोनल मजिस्ट्रेट तथा पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई थी। अधिकारी लगातार भ्रमणशील रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए थे।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि कुर्बानी के बाद अवशेषों का उचित निस्तारण कराया जाए तथा साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (शहरी) आयुष श्रीवास्तव, सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता, प्रशिक्षु आईपीएस सृष्टि जैन, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) परमानंद झा, नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!