
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता
चंदवक/जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने क्षेत्र के ही एक युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवक ने शादी का झांसा देकर पिछले करीब पांच वर्षों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
पीड़िता के अनुसार, जब उसने युवक पर शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने साफ इंकार कर दिया। इसी बीच परिजनों ने युवती की शादी कहीं और तय कर दी, जिसकी गोद भराई की रस्म भी पूरी हो चुकी थी और आगामी जून माह में शादी प्रस्तावित थी।
लेकिन आरोप है कि इसी दौरान आरोपी युवक युवती के होने वाले ससुराल पहुंच गया और वहां जाकर शादी तुड़वा दी। इतना ही नहीं, विरोध करने पर आरोपी द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है।
पीड़िता ने चंदवक थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
आरोपी की पहचान दिनेश पुत्र सीताराम, निवासी चांदेपुर, थाना चंदवक, जनपद जौनपुर के रूप में बताई जा रही है।




