Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
उत्तर प्रदेशवाराणसी

युवती की फोटो-वीडियो वायरल कर धमकी, तथाकथित पत्रकार समेत दो पर मुकदमा दर्ज

युवती की फोटो-वीडियो वायरल कर धमकी, तथाकथित पत्रकार समेत दो पर मुकदमा दर्ज

 

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र की एक युवती ने गंभीर आरोप लगाते हुए एक तथाकथित पत्रकार सहित दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि दोनों युवकों ने युवती की फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर उसकी जिंदगी को प्रभावित किया और शादी के लिए दबाव बनाया।

पीड़िता के अनुसार, उसकी पहचान कुछ वर्ष पहले जौनपुर जनपद के केराकत थाना क्षेत्र के थानागद्दी गांव निवासी विकास सेठ से हुई थी। दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती थी, लेकिन धीरे-धीरे विकास उस पर शादी का दबाव बनाने लगा। युवती का आरोप है कि विकास ने उसका मोबाइल हैक कर लिया और उसकी निजी तस्वीरें व वीडियो हासिल कर लिए।

इसके बाद विकास और उसका साथी अतुल सोनी, जो खुद को पत्रकार बताता है, ने मिलकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर युवती की फोटो और वीडियो वायरल करना शुरू कर दिया। पीड़िता ने बताया कि अतुल सोनी फेसबुक के जरिए संपर्क में आया और बाद में कॉलेज के बाहर आकर उस पर मिलने का दबाव बनाने लगा।

पीड़िता का आरोप है कि वीडियो कॉल के स्क्रीनशॉट लेकर आरोपियों ने उसके रिश्तेदारों को भेज दिए, जिससे उसकी शादी टूट गई। हालांकि वर्ष 2025 में किसी तरह उसकी शादी हो गई, लेकिन मार्च 2026 में फिर से एक फर्जी इंस्टाग्राम आईडी के जरिए उसकी तस्वीरें वायरल की जाने लगीं।विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी और अपने प्रभाव का हवाला देकर कार्रवाई से बचने की बात कही। इस घटना से पीड़िता और उसका परिवार दहशत में है।

चोलापुर थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 351(3), 352 तथा आईटी एक्ट 2008 की धारा 66D के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!