Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
यूपीवाराणसी

प्रेम प्रसंग के बाद युवक की धमकी, युवती के फोटो-वीडियो वायरल करने का आरोप

मोबाइल छीनकर डेटा किया लीक, जान से मारने की धमकी का भी आरोप

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

वाराणसी।  चोलापुर थाना क्षेत्र की एक युवती ने अपने पूर्व परिचित युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी युवक के साथ उसका लगभग चार वर्षों से संबंध था, लेकिन अब दोनों के बीच कोई संबंध नहीं रह गया है।
पीड़िता के अनुसार, जब उसने युवक को बताया कि उसकी शादी होने वाली है, तब से आरोपी उसे लगातार ब्लैकमेल करने लगा। वह पुराने फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे मानसिक रूप से परेशान करता रहा।
घटना 29 मार्च 2026 की बताई जा रही है, जब युवती दवा लेने जा रही थी। आरोप है कि लमही के पास आरोपी युवक ने उसका मोबाइल छीन लिया, पासवर्ड पूछकर फोन अपने कब्जे में ले लिया और गाली-गलौज करते हुए वहां से चला गया।
पीड़िता का कहना है कि शाम होते-होते आरोपी ने उसके मोबाइल से ही उसके रिश्तेदारों और दोस्तों को आपत्तिजनक फोटो भेज दिए, जिससे उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची। इतना ही नहीं, आरोपी के पास मौजूद अन्य निजी फोटो और वीडियो को भी वायरल करने की धमकी दी जा रही है।
युवती ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है।
पीड़िता ने थाना चोलापुर में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस का कहना है कि पीड़िता के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!