Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
चंदवकजौनपुरयूपी

घर में घुसकर माँ-बेटियों की पिटाई, जान से मारने की धमकी का आरोप

घर में घुसकर माँ-बेटियों की पिटाई, जान से मारने की धमकी का आरोप

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

चन्दवक/जौनपुर। थाना क्षेत्र के बलुआ बरडछ गांव में एक महिला ने गांव के ही चार लोगों पर घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है पीड़िता लालदेई पत्नी घनश्याम निषाद ने आरोप लगाया कि 12 जून 2026 की सुबह करीब 9 बजे गांव के पवन पुत्र सत्यनारायण, विक्रम पुत्र स्वर्गीय मेवालाल, कविता देवी पत्नी विक्रम तथा रीता पत्नी सत्यनारायण उनके घर में घुस आए। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए लालदेई और उनकी दोनों बेटियों के साथ लात-घूसों से मारपीट की।

पीड़िता का कहना है कि विरोध करने पर आरोपियों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है मामले को लेकर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस नें तहरीर के आधार पर चार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!