Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
यूपीवाराणसी

टेलीफोन टावर पर चढ़ा युवक, 10 लाख की मांग से मचा हड़कंप

टेलीफोन टावर पर चढ़ा युवक, 10 लाख की मांग से मचा हड़कंप

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
वाराणसी। जनपद के चोलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोसाईपुर पुलिस चौकी के भटौली गांव में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक अचानक टेलीफोन टावर पर चढ़ गया। युवक को ऊंचाई पर चढ़ा देख आसपास के लोग दहशत में आ गए और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
बताया जा रहा है कि युवक टावर पर चढ़कर 10 लाख रुपये की मांग कर रहा था। उसकी जिद थी कि परिवार उसकी मांग पूरी करने के लिए जमीन बेच दे। हालांकि, युवक के परिजन इसके लिए तैयार नहीं हैं। युवक की पत्नी ने भी जमीन बेचने का विरोध किया है।
मौके पर मौजूद ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने युवक को काफी देर तक समझाने-बुझाने का प्रयास किया। लोगों ने उसे सुरक्षित नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ा रहा। युवक बार-बार यह कहता रहा कि उसकी पत्नी को मौके पर बुलाया जाए और जमीन बेचने के लिए राजी किया जाए।
युवक के पिता के अनुसार, उनका बेटा संपत्ति बेचकर 10 लाख रुपये देने की जिद पर अड़ा हुआ है, जबकि परिवार के अन्य सदस्य इसके खिलाफ हैं। करीब 5 घंटे तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे ने पूरे गांव में हलचल मचा दी।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश जारी रही।
फिलहाल, इस घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!