Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

चलते ट्रक में लगी भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा

चलते ट्रक में लगी भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सामने शुक्रवार तड़के एक चलते ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। समय रहते आग बुझाए जाने से बड़ा हादसा टल गया अग्निशमन विभाग के अनुसार सुबह 5:03 बजे आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही अग्निशमन अधिकारी (एफएसओ) जौनपुर दो दमकल वाहनों के साथ फायर स्टेशन चौकियां से तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

मौके पर पहुंचने पर ट्रक संख्या UP67AT2402 धू-धू कर जलता मिला। जानकारी के अनुसार ट्रक मध्य प्रदेश के बिंदनगर से कोयले की राख लेकर शाहगंज की ओर जा रहा था। एफएसओ के नेतृत्व में दमकल कर्मियों ने दो फायर टेंडरों की मदद से आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया घटना के दौरान स्थानीय पुलिस और पीआरबी की टीम भी मौके पर मौजूद रही। आग पर समय रहते काबू पा लेने से आसपास के क्षेत्र में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!