
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
वाराणसी। अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन नृपेन्द्र के निर्देशन में गुरुवार को गोमती जोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों में यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया। इस दौरान रॉन्ग साइड, अवैध पार्किंग, बिना नंबर प्लेट और ओवरस्पीडिंग करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। अभियान में कुल 257 वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तनात्मक कार्रवाई की गई, जबकि 11 वाहनों को सीज किया गया। पुलिस ने 150 वाहनों का चालान रॉन्ग साइड, 96 का अवैध पार्किंग और 11 का ओवरस्पीडिंग में चालान किया। बिना नंबर प्लेट चल रहे 9 वाहनों को सीज किया गया। पुलिस ने यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।




