Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

रेलवे ट्रैक पर मिली किशोरी की लाश की हुई पहचान, 

रेलवे ट्रैक पर मिली किशोरी की लाश की हुई पहचान, 

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता

जौनपुर।   जनपद के सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के केवटली कला गांव के पास रेलवे ट्रैक पर मिली अज्ञात किशोरी की लाश की पहचान होने के बाद मामला बेहद भावुक हो गया है। मृतका की पहचान प्रतापगढ़ जनपद के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर ढकवा गांव निवासी श्रद्धा गुप्ता के रूप में हुई है।

परिजनों ने बताई वजह परिजनों के अनुसार, करीब 10 दिन पहले श्रद्धा के सिर में गंभीर चोट लग गई थी, जिसके बाद से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही थी। इसी वजह से आशंका जताई जा रही है कि उसने मानसिक तनाव में आकर ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है, ताकि घटना की सही वजह सामने आ सके।

इस दुखद घटना के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं, गांव और आसपास के इलाके में भी शोक का माहौल है।

पुलिस सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!