
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता
केराकत /जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के निहालापुर गांव में जमीन के विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है जानकारी के अनुसार, निहालापुर निवासी सुनीता देवी ने आरोप लगाया कि सोमवार सुबह गांव के रामकिशुन, अर्जुन खैरवार, मुन्नी देवी, प्रीती सहित एक अन्य व्यक्ति उनके घर पहुंचे और जमीन के विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गईं केराकत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद पाण्डेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।




