उत्तर प्रदेशकेराकतजौनपुर
रहस्यमयी ढंग से लापता हुआ किशोर, परिवार में मचा हड़कंप
रहस्यमयी ढंग से लापता हुआ किशोर, परिवार में मचा हड़कंप

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता
केराकत /जौनपुर
केराकत कोतवाली क्षेत्र से एक किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है, जिससे परिवार में हड़कंप मच गया है।
पीड़ित के अनुसार, उनका भांजा धर्मेन्द्र गिरी (जन्मतिथि 5 जुलाई 2009), जो मूल रूप से वाराणसी जनपद के चौबेपुर थाना क्षेत्र का निवासी है, पिछले लगभग 17 वर्षों से उनके साथ ही रह रहा था।
बताया गया कि 8 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 2 बजे से वह अचानक लापता हो गया। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका।
किशोर के अचानक गायब होने से परिवार के लोग बेहद चिंतित और परेशान हैं।
पुलिस प्रशासन ने इस मामले में तहरीर के आधार पर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर तलाश मे जुट गयी है




