घर में घुसकर युवक पर हमला, बेटे को बचाने आए पिता भी घायल
घर में घुसकर युवक पर हमला, बेटे को बचाने आए पिता भी घायल

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
केराकत /जौनपुर
केराकत थाना क्षेत्र से एक और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित चन्द्रमणि गिरी, निवासी ग्राम उदयचन्द्रपुर, थाना केराकत, ने आरोप लगाया है कि 09 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 8 बजे वह अपने घर पर मौजूद थे। उसी दौरान गांव के ही कुछ लोग पुरानी रंजिश को लेकर उनके घर में घुस आए।
आरोप है कि सतीश, रोहित, मंजीत, अन्नू सहित अन्य लोगों ने मिलकर उनके बेटे उपेन्द्र गिरी को गाली-गलौज करते हुए बेरहमी से मारना-पीटना शुरू कर दिया।जब प्रार्थी अपने बेटे को बचाने पहुंचे, तो हमलावरों ने उन्हें भी नहीं छोड़ा और उनके साथ भी मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद किसी तरह बीच-बचाव हुआ।
घटना में प्रार्थी और उनके बेटे को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित का कहना है कि जाते-जाते आरोपी जान से मारने की धमकी भी देकर गए हैं।पुलिस प्रशासन ने इस मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच मे जुट गयी है



