Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरडोभीयूपी

डोभी ब्लॉक को मिली नई रफ्तार, अस्मिता सेन ने दोबारा संभाली BDO की कमान

दूसरे कार्यकाल से बढ़ी विकास की उम्मीदें, पारदर्शिता और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर रहेगा जोर

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता

डोभी/जौनपुर।  डोभी विकासखंड में खंड विकास अधिकारी (BDO) के पद पर अस्मिता सेन ने एक बार फिर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। यह उनका इस पद पर दूसरा कार्यकाल है, जिससे क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अस्मिता सेन का स्थानांतरण मुक्तिगंज ब्लॉक से डोभी विकासखंड में हुआ है। इससे पहले इस पद पर नन्दलाल कुमार कार्यरत थे। उनके कार्यभार संभालते ही प्रशासनिक सक्रियता बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि अस्मिता सेन के पिछले कार्यकाल का अनुभव इस बार विकास कार्यों में तेजी लाने में सहायक साबित होगा। योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और निगरानी की उम्मीद जताई जा रही है।

खंड विकास अधिकारी अस्मिता सेन ने बताया कि—
ई-केवाईसी प्रक्रिया को तेज किया जाएगा,मनरेगा योजना का प्रभावी संचालन सुनिश्चित होगा
आवास योजना के पात्र लाभार्थियों को जॉब कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा
गौशालाओं की व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सभी विकास योजनाओं को पारदर्शी, समयबद्ध और प्रभावी तरीके से लागू करना प्राथमिकता होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!