
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
केराकत /जौनपुर। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और आमजन में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाने के उद्देश्य से केराकत कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार पांडे ने पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के मुफ्तीगंज कस्बे में सघन पैदल गश्त की
गश्त के दौरान प्रभारी निरीक्षक ने अपराध की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय दुकानदारों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा को लेकर जागरूक किया।
दुकानदारों से अपील की गई कि वे अपने प्रतिष्ठानों पर CCTV कैमरे लगाएं, जिससे अपराध नियंत्रण में मदद मिल सके।
सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए कड़े निर्देश दिए गए, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अवैध पार्किंग के खिलाफ प्रभावी चालान कार्रवाई और नियमित जांच के आदेश दिए गए
इस सक्रिय गश्त के चलते जहां अपराधियों में खौफ देखा गया, वहीं आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई।
चौकी प्रभारी मुफ्तीगंज: कृष्ण दत्त शुक्लाहेड कांस्टेबल: सुग्रीव प्रसाद, राकेश सिंह, विनोद यादव, रवि सिंहकांस्टेबल: अंगद कुमार, शैलेंद्र कुमारसहित भारी पुलिस बल मौजूद रहे



