Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

पोखरे में डूबने से अधेड़ की मौत, गांव में मचा कोहराम

भैंस के बच्चे को नहलाने गए थे, पैर फिसलने से गहरे पानी में डूबे

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर।  गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के भदेवरा गांव में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में 50 वर्षीय अधेड़ की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भदेवरा गांव निवासी संजय यादव (50), पुत्र स्वर्गीय केदार यादव, दोपहर के समय अपनी भैंस के बच्चे को नहलाने के लिए गांव के समीप स्थित पोखरे पर गए थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान भैंस का बच्चा गहरे पानी की ओर चला गया। उसे पकड़ने के प्रयास में संजय यादव का पैर फिसल गया और वह असंतुलित होकर गहरे पानी में चले गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पास में खेल रहे बच्चों ने जब उन्हें डूबते देखा तो शोर मचाया। बच्चों की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।

हालांकि, काफी प्रयास के बाद जब ग्रामीणों ने जाल की मदद से उन्हें बाहर निकाला, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!