Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
आज़मगढ़यूपी

दर्दनाक हादसे में शिक्षिका व अधिवक्ता की हुई मौत, तीन घायल 

दर्दनाक हादसे में शिक्षिका व अधिवक्ता की हुई मौत, तीन घायल 

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

 आजमगढ़ |   चारधाम यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं की खुशियां सोमवार की सुबह उस समय मातम में बदल गईं, जब उनकी कार पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। यह दर्दनाक दुर्घटना तहबरपुर थाना क्षेत्र के ददरा गांव के पास हुई, जहां कार एक ऑक्सीजन सिलेंडर लदे ट्रक में पीछे से जा टकराई।

हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस दुर्घटना में गाजीपुर जनपद के जखनिया थाना क्षेत्र के अल्लीपुर मनरा गांव निवासी 48 वर्षीय सुनीता सिंह व भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के बुढ़नपुर गांव निवासी 50 वर्षीय अधिवक्ता रजनीश पांण्डेय की मुautघटना की सूचना मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया।

हादसे के समय कार चला रहे 55 वर्षीय अखिलानंद तिवारी, जो सुनीता सिंह के पति बताए जा रहे हैं, गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा संजय पांडेय और उनकी पत्नी रानी पांडेय भी घायल हुए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज रफ्तार में थी और अचानक आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई, जिससे यह भीषण हादसा हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही तहबरपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद घायलों को कार से बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पोस्टपार्टम के लिए भेज दिया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!