Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
केराकतजौनपुरयूपी

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से चार घायल, चालक फरार

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से चार घायल, चालक फरार

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

केराकत, जौनपुर।  क्षेत्र के नईबाजार चौकियां गांव स्थित यूपी ग्रामीण बैंक के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। हालांकि भीड़ जुटने से पहले ही तेज रफ्तार बाइक चालक वहां से भाग निकला। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

घायलों में केशवपुर निवासी 70 वर्षीय हकीमुन पत्नी शहाबुद्दीन तथा उनके 55 वर्षीय पुत्र नसीम शामिल हैं। बताया जा रहा है कि दोनों चंदवक बहीरी स्थित अपने मायके से घर वापस लौट रहे थे।

वहीं दूसरी बाइक पर सवार मढ़ार चिटको गांव निवासी 26 वर्षीय जयविंद वर्मा पुत्र भैयालाल और उनकी बुआ की लड़की 20 वर्षीय मोनी पुत्री अरविंद भी हादसे में घायल हो गए। दोनों देवकली गांव से शादी की तैयारियों के सिलसिले में लौट रहे थे।

हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फरार बाइक चालक की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!