Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
चंदवकजौनपुरयूपी

ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या करने जा रही महिला को ग्रामीणों ने बचाया

ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या करने जा रही महिला को ग्रामीणों ने बचाया

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

चंदवक/जौनपुर।  स्थानीय थाना क्षेत्र के मढ़ी गांव की रहने वाली 25 वर्षीय संगीता सोनी को ग्रामीणों और स्टेशन मास्टर की सतर्कता से एक बड़ा हादसा होने से बचा लिया गया। बताया जा रहा है कि संगीता सोनी पत्नी कृष्णा सोनी डोभी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास कर रही थी।
स्टेशन पर मौजूद ग्रामीणों और स्टेशन मास्टर ने महिला की गतिविधियों को संदिग्ध देखकर तुरंत सतर्कता दिखाई और उसे सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
जानकारी के अनुसार संगीता की शादी करीब चार वर्ष पहले हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति द्वारा उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। बताया जाता है कि घटना वाले दिन पति उसे दवा दिलाने के बहाने साइकिल से लेकर निकला था, लेकिन बीच रास्ते में छोड़कर चला गया। इससे परेशान होकर महिला डोभी रेलवे स्टेशन पहुंच गई और आत्महत्या का प्रयास करने लगी।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस महिला को अपने संरक्षण में लेकर थाने आई और पूछताछ शुरू की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!