Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
केराकतजौनपुरयूपी

स्कूल बस और ट्रक की टक्कर, दो बच्चे घायल, बड़ा हादसा टला

स्कूल बस और ट्रक की टक्कर, दो बच्चे घायल, बड़ा हादसा टला

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

केराकत,जौनपुर।  केराकत तहसील क्षेत्र में बुधवार को एक स्कूल बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल के दो बच्चों को मामूली चोटें आईं, जबकि बस में सवार अन्य सभी बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन समय रहते राहत कार्य होने से बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार, प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल की बस देवकली बाजार से जौनपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान देवकली बाजार से करीब 100 मीटर आगे सामने से आ रहे एक ट्रक ने लापरवाहीपूर्वक बस को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक की रफ्तार तेज थी और चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते दुर्घटना हुई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूल बस का पिछला शीशा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। बस में मौजूद बच्चों में चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना देने के साथ ही ट्रक को भी मौके पर रोक लिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्राथमिक जांच में ट्रक चालक की लापरवाही दुर्घटना का मुख्य कारण सामने आ रही है। पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि घायल दोनों बच्चों को तुरंत प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। राहत की बात यह रही कि सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं और किसी को गंभीर चोट नहीं आई। हादसे के बाद अभिभावकों में कुछ देर के लिए चिंता का माहौल बना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!