Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
उत्तर प्रदेशजौनपुर

जौनपुर: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल, तमंचा-कारतूस बरामद

जौनपुर: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल, तमंचा-कारतूस बरामद

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर  जलालपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। पुलिस टीम ने कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जलालपुर पुलिस डिंगुरपुर नहर रोड पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध भाऊपुर की ओर से आते दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद बाइक सवार भागने लगे। इसी दौरान पीछे बैठा बदमाश गिर पड़ा और घायल हो गया, जिसे पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकित यादव उर्फ मोनू निवासी बहाउद्दीनपुर, थाना सरायख्वाजा, जौनपुर के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के पास से .315 बोर का एक तमंचा, एक फायर खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। वहीं फरार साथी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पर पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल जलालपुर थाने में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!