Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

प्रशिक्षण से निखरेगा कार्यकर्ताओं का कौशल, देश निर्माण में भूमिका होगी अहम : त्र्यंबक त्रिपाठी

बूथ स्तर पर ही लड़ी और जीती जाती है चुनाव की वास्तविक लड़ाई : सीमा द्विवेदी

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर।   भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन रविवार को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सत्र आयोजित किए गए। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन, बूथ प्रबंधन, वैचारिक अधिष्ठान और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को लेकर मार्गदर्शन दिया बूथ प्रबंधन और हमारी कार्यपद्धति’ विषय पर आयोजित सत्र को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल अपने समर्पित कार्यकर्ताओं और मजबूत संगठनात्मक ढांचे के कारण बनी है। उन्होंने “बूथ जीता, तो चुनाव जीता” का मंत्र देते हुए कहा कि चुनाव की असली लड़ाई बूथ स्तर पर ही लड़ी और जीती जाती है। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ का सेनापति है उन्होंने बूथ समिति और ‘पंच परमेश्वर’ की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि बूथ अध्यक्ष, बूथ सचिव, बीएलए और व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन की सक्रियता सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही प्रत्येक पन्ना प्रमुख को मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित कर सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया।

नौवें सत्र को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद विद्यासागर सोनकर ने कहा कि भाजपा का इतिहास केवल सत्ता प्राप्ति का नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण, वैचारिक निष्ठा और कार्यकर्ताओं के त्याग व तपस्या का इतिहास है। उन्होंने कहा कि 1951 में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा स्थापित भारतीय जनसंघ से लेकर 1980 में भाजपा की स्थापना और आज विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल बनने तक का सफर वैचारिक दृढ़ता का प्रतीक है उन्होंने कार्यकर्ताओं को याद दिलाया कि कश्मीर में ‘दो प्रधान, दो विधान और दो निशान’ की व्यवस्था के विरोध में डॉ. मुखर्जी ने अपना बलिदान देकर देश की अखंडता की नींव मजबूत की थी ‘वैचारिक अधिष्ठान और हमारी कार्यपद्धति’ विषय पर आयोजित दसवें सत्र को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गाजीपुर सुनील सिंह ने कहा कि भाजपा राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ चलने वाला सांस्कृतिक और वैचारिक आंदोलन है। उन्होंने कहा कि पार्टी का वैचारिक आधार ‘एकात्म मानववाद’ और ‘अंत्योदय’ है, जिसका प्रतिपादन पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने किया था।

उन्होंने कहा कि जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान नहीं होगा, तब तक राष्ट्र का समग्र विकास संभव नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की योजनाएं इसी अंत्योदय के विचार को साकार कर रही हैं समापन सत्र को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रशिक्षण वर्ग के प्रदेश सह संयोजक तरयाम्बक त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा में प्रशिक्षण की परंपरा संगठन की रीढ़ है। यह वर्ग केवल बौद्धिक चर्चा का मंच नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं में राष्ट्र सेवा के संकल्प को मजबूत करने की कार्यशाला है उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से प्राप्त वैचारिक ऊर्जा और संगठनात्मक कौशल को अब धरातल पर उतारने का समय आ गया है। भाजपा कार्यकर्ता समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान और राष्ट्र को परम वैभव तक पहुंचाने के लिए समर्पित रहता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं ने पार्टी के इतिहास, विकास, वैचारिक अधिष्ठान और कार्यपद्धति को गहराई से समझा है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का वास्तविक लाभ तब दिखाई देगा, जब कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ और शक्ति केंद्र पर जाकर नए उत्साह के साथ कार्य करेंगे कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षण वर्ग में योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ कार्यक्रम का संचालन जिला प्रशिक्षण प्रमुख सुशील उपाध्याय ने किया। प्रशिक्षण वर्ग में जिले भर से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!