Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
केराकतजौनपुरयूपी

दबंगई का कहर: रास्ता मांगने पर अधेड़ का सिर फोड़ा, साइकिल पर चढ़ाई बुलेट, आरोपी गिरफ्तार

दबंगई का कहर: रास्ता मांगने पर अधेड़ का सिर फोड़ा, साइकिल पर चढ़ाई बुलेट, आरोपी गिरफ्तार

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

केराकत /जौनपुर।  केराकत कोतवाली क्षेत्र के बराई गांव में सोमवार रात दबंगई का मामला सामने आया, जहां बीच रास्ते शराब पी रहे युवक ने रास्ता मांगने पर अधेड़ पर हमला कर दिया। आरोपी ने ईंट से सिर फोड़ने के साथ ही अपनी बुलेट बाइक साइकिल पर चढ़ाकर उसे भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार बराई गांव निवासी राजेश यादव सोमवार रात करीब नौ बजे खेत में पानी लगाकर साइकिल से घर लौट रहे थे। आरोप है कि गांव के ही बीनू पाठक पुत्र चंद्रकांत पाठक अपने दो साथियों के साथ राज वर्मा के घर के सामने बीच रास्ते बुलेट बाइक खड़ी कर चारपाई डालकर शराब पी रहा था, जिससे रास्ता पूरी तरह बाधित हो गया था राजेश यादव ने रास्ता देने की बात कही तो आरोपी गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर बीनू पाठक ने मारपीट शुरू कर दी और ईंट से हमला कर राजेश का सिर फोड़ दिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने अपनी बुलेट बाइक साइकिल पर चढ़ाकर उसे भी तोड़ दिया।

घटना के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे, जिसके बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत ले गई, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सिर में गंभीर चोट होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर देर रात दबिश देकर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!