Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

थाना शाहगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार

थाना शाहगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर।  शाहगंज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना शाहगंज पुलिस टीम ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी शाहगंज के कुशल पर्यवेक्षण में थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय से प्राप्त एन.बी.डब्ल्यू. (NBW) के अनुपालन में दो वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी मु0नं0 0020/2012, मु0अ0सं0 159/1996, धारा 323, 504 भादवि एवं 3(1) एससी/एसटी एक्ट से संबंधित मामले में की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों में—

लाला पत्र वंशू, निवासी ठकठौलिया, थाना शाहगंज, जनपद जौनपुर करिया पुत्र भुल्लन, निवासी ठकठौलिया, थाना शाहगंज, जनपद जौनपुर पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय में चालान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!