
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई जानकारी के अनुसार, बक्शा क्षेत्र निवासी विशाल कुमार रविवार सुबह वाराणसी जाने के लिए हाईवे पर बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में विशाल गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना मिलते ही बक्शा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्र को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौपेड़वां पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया बताया जा रहा है कि मृतक विशाल कुमार चार भाइयों में सबसे बड़े थे और यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। गांव में भी मातम का माहौल है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।




