
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। महराजगंज थाना क्षेत्र के सराय दुर्गादास गांव में बुधवार रात घर के सामने चारपाई पर बैठे 20 वर्षीय सौरभ गौतम पर उसके मित्र ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से पेट में वार कर दिया। चीख-पुकार सुनकर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को पीएचसी पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सौरभ का उपचार जारी है।



