Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

जिला कारागार में डीएम का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर कसा शिकंजा 

जिला कारागार में डीएम का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर कसा शिकंजा 

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। जिले की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक पारदर्शिता को परखने के लिए जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. के. ने आज जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण की खबर मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी ने सबसे पहले जेल की बैरकों का बारीकी से निरीक्षण कराया, जहां सघन तलाशी के दौरान किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई। इससे जेल सुरक्षा व्यवस्था पर संतोष जताया गया। इसके बाद डीएम ने बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें मिलने वाली सुविधाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। कई बंदियों ने स्वास्थ्य, भोजन और अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर अपनी बातें रखीं।

निरीक्षण के दौरान जेल अस्पताल और पाकशाला की भी गहन जांच की गई। भोजन की गुणवत्ता और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति को भी परखा गया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जेल में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाए तथा बंदियों को शासन के मानकों के अनुसार सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। पूरे निरीक्षण में किसी प्रकार की गंभीर अनियमितता सामने नहीं आई, जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!