Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

शातिर अपराधी गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद

शातिर अपराधी गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर/शाहगंज।  जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत शाहगंज पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक शातिर और कुख्यात अपराधी को अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। दिनांक 30.05.2026 को गोड़ीला फाटक के पास संदिग्ध व्यक्ति की चेकिंग के दौरान पुलिस ने अभियुक्त रोहित सेठ पुत्र भगवती सेठ, निवासी ताखा पूरब, थाना शाहगंज को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके कब्जे से एक नाजायज तमंचा .315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। इस संबंध में थाना शाहगंज में मु0अ0सं0 185/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा अभियुक्त को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!