Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

शाहगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मनचला गिरफ्तार,

मिशन शक्ति अभियान के तहत त्वरित एक्शन

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

 जौनपुर।   में महिलाओं की सुरक्षा और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत शाहगंज पुलिस ने एक बार फिर सख्त संदेश दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में थाना शाहगंज की मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक मनचले अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम जेसिस चौराहे पर छात्राओं एवं महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि चिरैया मोड़ रेलवे क्रॉसिंग के पास एक व्यक्ति राह चलती लड़कियों पर अभद्र टिप्पणी और फब्तियाँ कस रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए मौके पर दबिश दी और आरोपी को रंगे हाथों दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मो0 रिजवान पुत्र शमीम अहमद, निवासी सबरहद इमरानगंज, थाना शाहगंज, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है। इस मामले में थाना शाहगंज पर मु0अ0सं0 186/2026, धारा 296 भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह और वरिष्ठ उपनिरीक्षक चंद्रभान यादव सहित पुलिस टीम शामिल रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!