Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

पाक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को पुलिस नें दबोचा, 

पाक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को पुलिस नें दबोचा, 

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर।  जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सुजानगंज पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पाक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी बदलापुर के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

थाना सुजानगंज में दर्ज मुकदमा संख्या 182/2026, जिसमें धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस, 5L/6 पाक्सो एक्ट तथा धारा 3(2)V एससी/एसटी एक्ट शामिल है, में वांछित अभियुक्त दिलसाद हासमी उर्फ राहुल पुत्र सगीर अहमद उर्फ नन्हे हासमी, निवासी ग्राम अमांव, थाना मुंगराबादशाहपुर को पुलिस ने बेलवार तिराहा सुजानगंज के पास से हिरासत में लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। इस कार्रवाई में सुजानगंज पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसमें उपनिरीक्षक रामभवन यादव, कांस्टेबल गयाप्रसाद पटेल एवं कांस्टेबल रवि गुप्ता शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!