Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
यूपीलखनऊ

48 घंटे बाद राहत: 25 हजार उपभोक्ताओं की बिजली बहाल

अहिबरनपुर उपकेंद्र का जला 15 एमवीए ट्रांसफार्मर, रात 11 बजे से फिर दौड़ी बिजली

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

लखनऊ। अहिबरनपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े करीब 25 हजार बिजली उपभोक्ताओं को 48 घंटे की परेशानी के बाद आखिरकार राहत मिल गई। शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे उपकेंद्र पर लगा 15 एमवीए क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके चलते कई इलाकों में लगातार बिजली संकट बना रहा। बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए विभाग द्वारा रोटेशन के आधार पर एक-एक घंटे की कटौती की जा रही थी। इससे हजारों उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ी। रविवार रात बहाल हुई सप्लाई अधिशासी अभियंता पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर को हटाकर उसकी जगह 10 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया। रविवार दोपहर 3:30 बजे ट्रांसफार्मर को चार्ज करने की प्रक्रिया शुरू हुई और रात 11 बजे से उपभोक्ताओं को नियमित बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। 50 एमवीए क्षमता का उपकेंद्र अहिबरनपुर उपकेंद्र की कुल क्षमता 50 एमवीए है। यहां 10-10 एमवीए के तीन तथा 15 एमवीए और 5 एमवीए के एक-एक पावर ट्रांसफार्मर लगे हुए थे। इनमें से 15 एमवीए का ट्रांसफार्मर खराब होने से पूरे क्षेत्र की आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!