नईदिल्लीयूपी

मोदी पर संजय सिंह का बड़ा हमला

एप्स्टीन फाइल और अडानी को बचाने के लिए देश का स्वाभिमान रखा गिरवी"

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

नई दिल्ली।  आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि अमेरिकी दबाव और अपने मित्र अडानी को बचाने की कोशिश में उन्होंने देश के सम्मान और स्वाभिमान से समझौता किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय नागरिकों की मौत और भारतीय जहाजों पर हमलों के बावजूद प्रधानमंत्री की चुप्पी कई गंभीर सवाल खड़े करती है।

“प्रधानमंत्री हो गए हैं शर्म-प्रूफ” संजय सिंह ने कहा कि लोग वाटर प्रूफ और साउंड प्रूफ चीजों के बारे में जानते हैं, लेकिन अब देश के प्रधानमंत्री “शर्म-प्रूफ” हो चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि तीन भारतीय नागरिकों की मौत के बाद भी प्रधानमंत्री ने न तो संवेदना व्यक्त की और न ही अमेरिका के खिलाफ कोई प्रतिक्रिया दी। एप्स्टीन फाइल और अडानी का मुद्दा उठाया आप सांसद ने दावा किया कि प्रधानमंत्री पर “एप्स्टीन फाइल” का दबाव है और उद्योगपति गौतम अडानी को बचाने की चिंता के कारण वे अमेरिका के खिलाफ बोलने से बच रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या किसी कारोबारी को बचाने के लिए देश के सम्मान को दांव पर लगाया जा सकता है।

“तीन जहाजों पर हमला, फिर भी सरकार मौन” संजय सिंह ने कहा कि तीन दिनों के भीतर तीन भारतीय जहाजों पर हमले हुए और अमेरिका ने खुद इसकी जिम्मेदारी स्वीकार की। इसके बावजूद भारत सरकार और विदेश मंत्रालय ने अमेरिका का नाम लेकर विरोध दर्ज नहीं कराया। ट्रम्प और अमेरिका पर भी सवाल उन्होंने पूछा कि यदि चीन, रूस और पाकिस्तान के जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ से गुजर सकते हैं, तो भारतीय जहाजों को रोकने या उन पर हमला करने का अधिकार अमेरिका को किसने दिया। उन्होंने इसे भारत के सम्मान पर सीधा हमला बताया। मृत भारतीयों का किया जिक्र संजय सिंह ने कहा कि आदित्य शर्मा, शिवानंद, आसिया और मुख्य अभियंता सुरेश जैसे भारतीय नागरिकों की मौत हुई, लेकिन सरकार की ओर से अपेक्षित संवेदनशीलता नहीं दिखाई गई। उन्होंने कहा कि इन परिवारों को न्याय और देश को जवाब चाहिए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!