Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
आज़मगढ़यूपी

घर का ताला तोड़कर चोरी का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार

चोरी की बाइक, ₹20,400 नकद, मोबाइल और सोने-चांदी के आभूषण बरामद

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता

आज़मगढ़। थाना बरदह पुलिस ने घर का ताला तोड़कर चोरी करने की घटना का सफल अनावरण करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, ₹20,400 नकद, मोबाइल फोन तथा सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, चोरी की वारदात के खुलासे के लिए लगातार जांच और सघन अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को दबोच लिया गया। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया बरामदगी में एक चोरी की मोटरसाइकिल, ₹20,400 नकद, मोबाइल फोन और सोने-चांदी के आभूषण शामिल हैं। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!