
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता
चन्दवक/जौनपुर। थाना क्षेत्र के परसौड़ी गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता गुड़िया उर्फ रेखा विश्वकर्मा पुत्री राजेन्द्र विश्वकर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि शनिवार दोपहर करीब 12 बजे उसके पटीदारों ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों और डंडे से हमला कर दिया पीड़िता के अनुसार अरविन्द विश्वकर्मा, बबिता विश्वकर्मा, संगीता विश्वकर्मा, लकी विश्वकर्मा समेत अन्य लोगों ने जमीनी विवाद को लेकर उसके साथ मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले महिला का आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।




