Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
आज़मगढ़यूपी

बिलरियागंज पुलिस ने दो अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार

बिलरियागंज पुलिस ने दो अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

आजमगढ़।   जनपद की बिलरियागंज थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 26 किलो 900 ग्राम अवैध गांजा तथा तस्करी में प्रयुक्त एक ऑटो बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब छह लाख रुपये बताई जा रही है पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 25 मई को थानाध्यक्ष बिलरियागंज अमित कुमार मिश्र पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति ऑटो से गांजा लेकर गुलवा गौरी नहर मार्ग की ओर जा रहे हैं सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने छिछोरी नहर ट्यूबेल के पास घेराबंदी कर दी। कुछ देर बाद संदिग्ध ऑटो दिखाई दिया। पुलिस ने वाहन रोकने का प्रयास किया तो चालक वाहन मोड़कर भागने लगा, लेकिन पीछा कर पुलिस ने ऑटो को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान अमरजीत पाण्डेय निवासी गोपालगंज, बिहार तथा हरेन्द्र कुशवाहा निवासी कुशीनगर के रूप में बताई। क्षेत्राधिकारी सगड़ी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर अमरजीत पाण्डेय के पास से 16 किलो 515 ग्राम तथा हरेन्द्र कुशवाहा के पास से 10 किलो 385 ग्राम गांजा बरामद हुआ। कुल बरामद गांजा 26 किलो 900 ग्राम पाया गया पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त ऑटो संख्या BR28L1774 को भी कब्जे में ले लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गांजा छत्तीसगढ़ से लाकर बिक्री के लिए ले जा रहे थे इस मामले में बिलरियागंज थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी की वीडियोग्राफी भी कराई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!