Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

मार्निंग वॉक से लौट रही वृद्धा से दिनदहाड़े चेन लूट

बाइक सवार दो बदमाश सीसीटीवी में कैद, विरोध करने पर महिला को धक्का देकर गिराया

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता

जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह चेन स्नेचिंग की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। ताड़तला स्थित बजरंग घाट मोहल्ले में मार्निंग वॉक से लौट रही एक वृद्धा के गले से बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े सोने की चेन लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने वृद्धा को धक्का दे दिया, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जानकारी के अनुसार बजरंग घाट, ताड़तला निवासी दमयंती देवी (पत्नी हीरालाल वर्मा) सोमवार सुबह करीब 6:05 बजे मार्निंग वॉक कर घर लौट रही थीं। जैसे ही वह अपने घर के पास पहुंचीं, तभी मोटरसाइकिल सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और गले में पहनी करीब 10 ग्राम वजन की सोने की चेन झपट ली।

वृद्धा ने जब बदमाशों का विरोध करने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन्हें धक्का दे दिया। इससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश बाइक से तेज रफ्तार में फरार हो गए घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल वृद्धा की मदद की और परिजनों को सूचना दी। पीड़िता के पुत्र संदीप कुमार वर्मा ने शहर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!