Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
इटावायूपी

शादी की खुशियों पर दबंगों का हमला, बारात से पहले घर में मचा कोहराम

घर में घुसकर मारपीट, बाहर खड़ी गाड़ियों पर पथराव; दोनों पक्षों के कई लोग घायल

न्यूज खबर इंडिया संवाददाता 

इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र के कटिया गांव में शादी वाले घर की खुशियां उस समय दहशत में बदल गईं, जब बारात आने से पहले दबंगों ने कथित तौर पर घर में घुसकर हमला बोल दिया। अचानक हुए हमले से शादी की तैयारियों में जुटे लोगों में अफरा-तफरी मच गई और पूरे इलाके में हड़कंप फैल गया आरोप है कि दबंगों ने घर में घुसकर जमकर मारपीट की। इतना ही नहीं, घर के बाहर खड़ी गाड़ियों को भी निशाना बनाते हुए पथराव किया गया। पथराव और मारपीट के दौरान दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद शादी वाले घर में खुशियों की जगह चीख-पुकार और दहशत का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही चौबिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने घायलों की जानकारी जुटाने के साथ ही घटनास्थल का निरीक्षण किया। पथराव से क्षतिग्रस्त वाहनों और मारपीट से जुड़े साक्ष्य भी खंगाले जा रहे हैं पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी कटिया गांव में शादी से ठीक पहले हुई इस वारदात ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब निगाहें पुलिस जांच पर टिकी हैं कि शादी वाले घर में हमला करने वालों पर कब और कैसी कार्रवाई होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!