Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
आज़मगढ़यूपी

आज़मगढ़ में पुलिस मुठभेड़मे पच्चीस-पच्चीस हजार के दो ईनामी लुटेरे घायल व गिरफ्तार

आज़मगढ़ में पुलिस मुठभेड़मे पच्चीस-पच्चीस हजार के दो ईनामी लुटेरे घायल व गिरफ्तार

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

आज़मगढ़।  पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले 25-25 हजार रुपये के दो इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार कर लिए गए। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें दबोच लिया गया पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार बदमाश हाल ही में एक महिला से हुई सनसनीखेज लूट की वारदात में शामिल थे। पूछताछ और कार्रवाई के दौरान इनके कब्जे से लूटे गए मोबाइल फोन, चांदी की पायल और नकदी बरामद की गई है जानकारी के अनुसार, दोनों शातिर अपराधी केटीएम बाइक का इस्तेमाल कर छिनैती और लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। गिरफ्तारी के समय इनके पास से 02 अवैध तमंचे और कारतूस भी बरामद हुए हैं पुलिस का कहना है कि दोनों बदमाशों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है और इनके अन्य साथियों की तलाश जारी है। इस कार्रवाई को लेकर पुलिस टीम की सराहना की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!