Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
आज़मगढ़यूपी

आजमगढ़ में इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात!

आजमगढ़ में इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात!

न्यूज खबर इंडिया संवाददाता 

आजमगढ़।  जहानागंज थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। आरोप है कि बातचीत के बहाने बुलाकर युवती को जाल में फंसाया गया और फिर उसके साथ दरिंदगी की गई। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई, मेडिकल परीक्षण कराया गया और मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू की गई। युवती का आरोप है कि जब वह वहां से निकलने की कोशिश कर रही थी, तभी आरोपियों ने उसे रोक लिया और घटना को अंजाम दिया।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हुआ। एसएसपी के निर्देश पर जहानागंज पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के दायरे में कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। फिलहाल सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है, जबकि मामले की गहन जांच जारी है। सवाल यह है कि आखिर कब तक बेटियां ऐसे दरिंदों का शिकार होती रहेंगी? और कब समाज में महिलाओं की सुरक्षा सिर्फ वादों तक सीमित नहीं, बल्कि हकीकत बनेगी?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!