Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

खाद्य एवं रसद विभाग की समीक्षा बैठक: ई-केवाईसी जल्द पूरी करने के डीएम के निर्देश

खाद्य एवं रसद विभाग की समीक्षा बैठक: ई-केवाईसी जल्द पूरी करने के डीएम के निर्देश

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में खाद्य एवं रसद विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राशन कार्डों की आधार सीडिंग, ई-केवाईसी, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत खाद्यान्न वितरण, उचित दर दुकानों की स्थिति, अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण, सिंगल स्टेज डिलीवरी व्यवस्था, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना तथा आयुष्मान कार्ड की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद के सभी राशन कार्डधारकों की लंबित ई-केवाईसी शीघ्र पूर्ण कर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जाए। उन्होंने रिक्त उचित दर दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया में तेजी लाने तथा निलंबित दुकानों से संबद्ध उपभोक्ताओं को संबंधित दुकानों के माध्यम से समयबद्ध और निर्बाध खाद्यान्न उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षकों को निरीक्षण एवं प्रवर्तन कार्य तेज करने, एफसीआई और परिवहन ठेकेदारों के समन्वय से समय पर खाद्यान्न उठान सुनिश्चित कराने तथा सिंगल स्टेज डिलीवरी व्यवस्था का प्रभावी क्रियान्वयन कराने के निर्देश दिए। साथ ही परिवहन ठेकेदारों को जियोफेंस के भीतर ही खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करने के लिए कहा बैठक में निर्माणाधीन मॉडल शॉप एवं अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखते हुए उन्हें शीघ्र पूरा कराने पर विशेष जोर दिया गया। जिन ग्राम पंचायतों में अभी भूमि चयन नहीं हुआ है, वहां परिवहन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सरकारी परिसरों के निकट उपयुक्त भूमि चयन करने के निर्देश दिए गए डीएम ने कहा कि खाद्यान्न वितरण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित सभी जानकारियों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके। बैठक में प्रशासनिक अधिकारी, खाद्य एवं रसद विभाग, एफसीआई, गैस कंपनियों के प्रतिनिधि, उचित दर विक्रेता संघ तथा परिवहन ठेकेदार उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!