
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण संपर्क मार्गों को बेहतर बनाने की दिशा में सात विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत निर्मित एवं नवनिर्मित इन संपर्क मार्गों का लोकार्पण किया। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम और सुरक्षित होने की उम्मीद है लोकार्पित परियोजनाओं में खेतासराय–दीदारगंज मार्ग से जैगहों तक 0.55 किलोमीटर संपर्क मार्ग का निर्माण 19.77 लाख रुपये की लागत से कराया गया है। गुरैनी–सोंगर मार्ग से यादव-प्रजापति बस्ती होते हुए गुरैनी मार्ग तक 0.50 किलोमीटर सड़क पर 14.80 लाख रुपये खर्च हुए हैं।
इसी क्रम में जपटापुर–भुड़कुड़ा पिच रोड से लपरी नहर तक 0.40 किलोमीटर संपर्क मार्ग का निर्माण 40.12 लाख रुपये, जबकि मीरापुर–मुबारकपुर मार्ग से पूरा अंधरी गांव में राजीव यादव के घर तक 0.35 किलोमीटर सड़क का निर्माण 12.11 लाख रुपये की लागत से कराया गया वहीं जौनपुर–खुटहन मार्ग से छतौरा तक 0.50 किलोमीटर संपर्क मार्ग का नवनिर्माण 15.70 लाख रुपये तथा इसी मार्ग पर मीरापुर पिच रोड से गुलालपुर तक 0.45 किलोमीटर सड़क का निर्माण 17.51 लाख रुपये की लागत से पूरा किया गया। कोइरीडीहा–मल्हनी मार्ग पर ग्राम सभा जर्गे पिच रोड से जर्सी में अरविन्द यादव के घर तक 0.37 किलोमीटर संपर्क मार्ग का नवनिर्माण 17.19 लाख रुपये से कराया गया।
सरकार ग्रामीण विकास को दे रही प्राथमिकता : गिरीश
लोकार्पण के दौरान राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि संपर्क मार्गों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को बेहतर और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी। प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने तथा जनहित से जुड़ी विकास योजनाओं को तेजी से पूरा कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है उन्होंने कहा कि ग्रामीण संपर्क मार्गों के सुदृढ़ होने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ किसानों और विद्यार्थियों को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।




