Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

एक घंटे के लिए थाना प्रभारी बनीं इंटर की छात्रा तृषा सिंह

एक घंटे के लिए थाना प्रभारी बनीं इंटर की छात्रा तृषा सिंह

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

 जौनपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार को मुंगराबादशाहपुर थाने में बालिका सशक्तीकरण की अनूठी पहल देखने को मिली। सीएसडी इंटरनेशनल स्कूल, इटहरा बाईपास की कक्षा 12 की मेधावी छात्रा तृषा सिंह को प्रतीकात्मक रूप से एक घंटे के लिए थाना प्रभारी बनाया गया थानाध्यक्ष अश्वनी दुबे ने छात्रा को थाना प्रभारी का दायित्व सौंपा। पदभार संभालने के बाद तृषा सिंह ने थाने पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने महिला हेल्प डेस्क और आगंतुक रजिस्टर का निरीक्षण किया। साथ ही पुलिस की कार्यप्रणाली, शिकायत निस्तारण और थाने की प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की थानाध्यक्ष अश्वनी दुबे ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, पुलिस व्यवस्था से परिचित कराना और महिला सशक्तीकरण का संदेश देना है। पहल को लेकर छात्रा तृषा सिंह में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!