Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
यूपीवाराणसी

श्रेया हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली, तमंचा-कारतूस बरामद

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

वाराणसी। श्रेया उपाध्याय हत्याकांड के मुख्य आरोपी विवेक चौबे को रविवार को राजातालाब पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जगरदेवपुर के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान विवेक के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को उपचार के लिए सीएचसी जक्खिनी भेजा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से .315 बोर का देसी तमंचा, एक खोखा और एक कारतूस बरामद किया है पुलिस के मुताबिक, ग्राम मरुई निवासी 22 वर्षीय एमएससी छात्रा श्रेया उपाध्याय 18 अगस्त को लापता हुई थीं। दो दिन बाद 20 अगस्त को उनका शव रोहनिया थाना क्षेत्र के बच्छाव पश्चिमपुरा में मिला था। मामले में राजातालाब थाने में मुकदमा संख्या 157/2026 के तहत धारा 103(1) बीएनएस में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

हत्याकांड के खुलासे के लिए डीसीपी गोमती जोन नीतू कादयान और एडीसीपी नृपेन्द्र के निर्देश पर पुलिस की चार टीमें गठित की गई थीं। जांच के दौरान पुलिस ने 24 अगस्त को पुनीत मिश्रा और 27 अगस्त को रामसहाय चौबे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद से पुलिस मुख्य आरोपी विवेक चौबे की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी रविवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि विवेक चौबे जगरदेवपुर के पास मौजूद है। सूचना पर राजातालाब पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर चेकिंग शुरू की। पुलिस के अनुसार, टीम को देखते ही विवेक भागने लगा और उसने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें उसके दाहिने पैर में गोली लग गई गोली लगने के बाद पुलिस ने विवेक को मौके से गिरफ्तार कर लिया और तत्काल उपचार के लिए सीएचसी जक्खिनी पहुंचाया। पुलिस ने उसके पास से तमंचा, खोखा और कारतूस बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!